Rajasthan Panchayat Election 2021 : पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए हो रही वोटिंग, देखें वीडियो
जयपुर, 26 अगस्त। राजस्थान के जयपुर और जोधपुर समेत 6 जिलों में हो रहे पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। सुबह साढ़े 7 बजे से मतदान जारी है। वोटिंग शुरू होने के साथ ही पोलिंग बूथ के बाहर लंबी कतारें दिख रही है।
Recommended Video

25 पंचायत समितियों में वोटिंग
जयपुर, जोधपुर, सवाई माधोपुर, दौसा, सिरोही और भरतपुर जिले की 25 पंचायत समितियों में आज वोटिंग हो रही है। इस दौरान 26 लाख से ज्यादा मतदाता 1721 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। शाम 5:30 बजे वोटिंग पूरी होने के बाद ईवीएम मशीन सभी जिला मुख्यालयों पर निर्धारित किए गए स्थानों पर जमा होगी। इन्हीं जगहों पर 4 सितंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

तीन चरणों में होंगे चुनाव
गौरतलब है कि राज्य में 6 जिलों में जिला परिषद सदस्यों के साथ ही 78 पंचायत समितियों में भी चुनाव तीन चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण की वोटिंग आज हो रही है जबकि दूसरे चरण की 29 अगस्त और तीसरे चरण की वोटिंग 1 सितंबर को वोटिंग होगी।
सात सितम्बर को मतगणना
इसके बाद 4 सितंबर को वोटों की गिनती होगी और फिर जिला प्रमुख और प्रधान के लिए 6 सितंबर और उप प्रमुख और उप प्रधान के लिए वोटिंग 7 सितंबर होगी। इस बीच जयपुर की दो पंचायत समितियों जालसु और विराट नगर के एक-एक वार्ड में हाई कोर्ट के आदेश के बाद आज वोटिंग नहीं हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications