Rajasthan Election Result 2023: राजस्‍थान की हर सीट पर हार-जीत का ताजा विश्‍लेषण

Rajasthan Election Result 2023 analysis: 16वीं विधानसभा के लिए 25 नवंबर को हुई वोटिंग में राजस्‍थान के मतदाताओं ने इतिहास रच दिया। राजस्‍थान की सभी 199 सीटों पर कुल 75.45 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो राजस्‍थान में अब तक के विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक है।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान का जो रिकॉर्ड बना है वो किसकी सरकार बना रहा है। मतदान के रुझानों से लग रहा है कि राजस्‍थान में अबकी बार भाजपा सरकार बन रही है। हालांकि 3 दिसंबर को मतगणना के बाद स्थिति स्‍पष्‍ट होगी।

199 Seats Analysis of Rajasthan

वन इंडिया हिंदी टीम स्‍पष्‍ट कर रही है कि यह न तो राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 का अंतिम परिणाम है और ना ही कोई राजस्‍थान चुनाव 2023 का ओपिनियन पोल। यह तो सभी 33 जिलों में मतदान के दौरान की ग्राउंड रिपोर्टिंग व राजनीति के जानकारों से बातचीत के आधार पर सभी 199 सीटों का हार-जीत का महज विश्‍लेषण है, जो मतगणना के बाद बदल भी सकता है।

राजस्‍थान विधानसभा की 200 सीट हैं। श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी गुरमीत सिंह कुन्‍नर की मौत की वजह से उस एक सीट पर चुनाव टालने पड़े हैं। मतदान के बाद हर राजनीतिक दल व प्रत्‍याशी अपनी-अपनी जीत के दावे भी कर रहे हैं।

1. विधानसभा चुनाव जोधपुर जिला

सरदारपुरा में सीएम अशोक गहलोत की आसान जीत दिख रही।
सूरसागर में भाजपा के देवेंद्र निकलते दिखाई दे रहे।
जोधपुर शहर में अतुल भंसाली व मनीषा पंवार के बीच काटे की टक्‍कर।
ओसियां में कांग्रेस की दिव्‍या मदेरणा की हार बताई जा रही। भाजपा की जीत दिख रही।
लोहावट से भाजपा के गजेंद्र सिंह खींवसर निकलते नजर आ रहे।
फलोदी से भाजपा के पब्‍बाराम बिश्‍नोई निकल सकते हैं।
भोपालगढ़ से आरएलपी के पुखराज की स्थिति मजबूत।

2. विधानसभा चुनाव पाली जिला

पाली में भाजपा के ज्ञानचंद पारख निकलते नजर आ रहे हैं।
सोजत से कांग्रेस के निरंजन आर्य निकल सकते हैं।
जैतारण से भाजपा के अविनाश गहलोत निकलते दिख रहे।
बाली में सुरेंद्र सिंह राणावत को टक्‍कर नहीं दे पाया।
सुमेरपुर से जोराराम कुमावत निकल सकते हैं।
मारवाड़ जक्‍शन से केसाराम की जीत लग रही है।

3. विधानसभा चुनाव सिरोही जिला

पिंडवाड़ा आबू से भाजपा के गरासिया की जीत लग रही।
रेवदर से भाजपा के जगसी राम भील निकलते दिख रहे।
सिरोही से भाजपा के बाबूलाल खराड़ी जीत सकते हैं।

4. विधानसभा चुनाव जालोर जिला

भीनमाल में पूराराम की स्थिति कमजोर लग रही। समरजीत निकल सकते हैं।
जालोर में जागेश्‍वर गर्ग की स्थिति मजबूत लग रही।
सांचोर से सुखराम बिश्‍नोई निकलते दिख रहे।
आहोर से सरोज चौधरी निकल सकती हैं।
रानीवाड़ा से भाजपा के नारायण देवल निकलते दिखाई दे रहे हैं।

5. विधानसभा चुनाव जैसलमेर जिला

पोकरण से भाजपा के प्रतापपुरी जीतते नजर आ रहे हैं।
जैसलमेर से भाजपा के छोटू सिंह भाटी निकल सकते हैं।

6. विधानसभा चुनाव बाड़मेर जिला

बाड़मेर में निर्दलीय प्रियंका चौधरी बढ़त बना सकती हैं।
शिव में अमीन खान व रविंद्र में टक्‍कर हो रही है। रविंद्र आगे।
चौहटन में कांग्रेस के पदमाराम आगे।
बायतू में कांग्रेस-भाजपा के बीच काटे की टक्‍कर।
सिवाना में कुछ कहा नहीं जा सकता।
गुढ़ामालानी में केके बिश्‍नोई जीत सकते हैं।
पचपदरा में भी कुछ कहा नहीं जा सकता अभी।

7. विधानसभा चुनाव नागौर जिला

डेगाना में अजय सिंह क्लिक जीत रहे बताए।
नावां में विजय चौधरी की जीत बताई जा रही।
परबतसर में मानसिंह को बढ़त दिख रही।
जायल में मंजू बाघमार की जीत की संभावना।
मेड़ता में लक्ष्‍मण कल्‍लू की जीत बताई जा रही।
नागौर में ज्‍योति मिर्धा कड़ी टक्‍कर में फंस गईं।
खींवसर से हनुमान बेनीवाल निकल सकते हैं।
लाडनूं में मुकेश भाखर सीट निकाल सकते हैं।
डीडवाना में यूनुस खान जीतते दिख रहे।
मकराना की सीट कांग्रेस के पास जाती दिख रही।

8. विधानसभा चुनाव जयपुर जिला

हवामहल सीट पर महंत व तिवारी के बीच कड़ी टक्‍कर।
किशनपोल में कांग्रेस जीत सकती है।
आदर्शनगर में कड़ी टक्‍कर है।
विद्यानगर में दीया कुमार निकल सकती है।
झोटवाड़ा में भाजपा जीत सकती है।
सांगानेर सीट भजनलाल के पास जा सकती है।
सिविल लाइन्‍स में टक्‍कर बताई जा रही है।
बगरू में कैलाश वर्मा जीत सकते हैं।
दूद में बाबूलाल नागर हारते दिख रहे।
शाहपुरा में मनीष यादव आगे दिख रहे।
कोटपूतली में कड़ी टक्‍कर दिख रही।
चौमूं में रामलाल निकल सकते हैं।
फुलेरा में कांग्रेस सीट निकाल सकती है।
आमेर में कुछ कहा नहीं जा सकता।
बस्‍सी में चंद्र मोहन में आगे दिख रहे हैं।
जमवारामगढ़ में भाजपा जीतती दिख रही।
विराटनगर में भाजपा में आगे निकल रही है।

9. विधानसभा चुनाव बारां जिला

छबड़ा में टक्‍कर लग रही है।
अंता में कंवरलाल मीणा आगे दिख रहे।
बारां में राधेश्‍याम बैरवा जीतते नजर आ रहे हैं।
किशनगज में भाजपा को बढ़त मानी जा रही है।

10. विधानसभा चुनाव झालावाड़ जिला

झालरापाटन में वसुंधरा फिर जीत रही हैं।
डग में कालूलाल मेघवाल जीतते नजर आ रहे हैं।
मनोहरथाना में भाजपा के गोविंद राम जीत रहे हैं।
खानपुर में कड़ी टक्‍कर देखने को मिल रही है।

11. विधानसभा चुनाव कोटा जिला

पिपलदा में स्थिति साफ नहीं।
कोटा उत्‍तर में प्रहलाद गुंजल जीत सकते हैं।
कोटा दक्षिण में टक्‍कर का मामला है।
लाडपुरा में कड़ी टक्‍कर मानी जा रही है।
रामगज मंडी में मदन दिलावर जीत सकते हैं।

12. विधानसभा चुनाव बूंदी जिला

हिंडोली में अशोक चांदना हार सकते हैं।
बूंदी में कांग्रेस की जीत मानी रही है।
केशोरायपाटन में चंद्रकांता जीत सकती हैं।

13. विधानसभा चुनाव टोंक

टोंक में सचिन पायलट जीतते नजर आ रहे हैं।
मालपुरा में गोपाल गुर्जर ने कड़ी टक्‍कर दी है।
निवाई में प्रशांत बैरवा हार भी सकते हैं।
देवली उनियारा में हरीश मीणा जीत सकते हैं।

14. विधानसभा चुनाव करौली जिला

करौली में दर्शन सिंह की स्थिति अच्‍छी बताई जा रही।
टोडाभीम में स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं है।
सपोटरा में रमेश मीणा की हार बता रहे हैं।
हिंडौन में अनिता की जीत बताई जा रही है।

15. विधानसभा चुनाव अजमेर जिला

अजमेर उत्‍तर में महेंद्र सिंह रलावता सीट निकाल सकते हैं।
पुष्‍कर में नसीम अख्‍तर जीतती दिख रही हैं।
केकड़ी में रघू शर्मा पीछे दिखाई दे रहे हैं।
मसूदा में राकेश पारीक की जीत मुश्किल है।
अजमेर दक्षिण में अनिता भदेल सीट निकाल सकती है।
किशनगढ़ में भागीरथ भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं।
नसीराबाद में भाजपा सीट निकाल सकती है।

16. विधानसभा चुनाव दौसा जिला

दौसा में कांग्रेस के मुरारील ला मीणा सीट निकाल सकते हैं।
बांदूकुई में जीआर खटाना पीछे बताए जा रहे हैं।
सिकराय में ममता भूपेश आगे बताई जा रही हैं।
लालसोट में परसादीलाल हारते नजर आ रहे।
महवा सीट राजेंद्र मीणा जीत सकते हैं।

17. विधानसभा चुनाव धौलपुर जिला

बाड़ी में गिर्राज मलिंगा चुनाव हार सकते हैं।
धौलपुर में जीजा-साली की हार दिख रही है।
बसेड़ी में कांग्रेस जीत सकती है।
राजाखेड़ा में कड़ी टक्‍कर है।

18. विधानसभा चुनाव सवाई माधोपुर जिला

सवाई माधोपुर में किरोड़ी लाल मीणा जीतते दिख रहे।
खंडार में अशोक बैरवा मजबूत स्थिति में हैं।
बामनवास में राजेंद्र मीणा आगे दिखाई दे रहे हैं।
गंगापुर सिटी में काटे की टक्‍कर है।

19. विधानसभा चुनाव श्रीगंगानगर जिला

श्रीगंगानगर भाजपा के जयदीप आगे दिख रहे हैं।
सार्दुलशहर में भाजपा की जीत बताई जा रही।
करणपुर में चुनाव टल गए। प्रत्‍याशी की मौत की वजह से।
अनूपगढ़ में भाजपा की संतोष बावरी सीट निकाल सकती है।
रायसिंहनगर में बलबीवर रूंथला आगे दिखाई दे रहे हैं।

20. विधानसभा चुनाव बीकानेर जिला

बीकानेर पूर्व में भी भाजपा जीतती दिख रही।
बीकानेर पश्चिम में भाजपा जीत सकती है।
कोलायत में भाटी जीत सकते हैं।
लूणकरण गोदारा जीत सकते हैं।
नोखा में सुशीला डूडी जीत सकती हैं।
खाजुवाल में विश्‍वनाथ मेघवाल जीतते दिख रहे।
डूंगरपुर में गिरधारी लाल आगे दिखाई दे रहे हैं।

21. विधानसभा चुनाव अलवर जिला

अलवर शहर में भाजपा संजय शर्मा आगे दिखाई दे रहे हैं।
अलवर ग्रामीण में टीकाराम जूली पीछे दिखाई दे रहे हैं।
किशनगढ़बास से यादव आगे दिखाई दे रहे हैं।
बानसूर में आजाद समाज पार्टी के रोहिताश शर्मा जीत सकते हैं।
बहरोड़ में कड़ी टक्‍कर बताई जा रही है।
तिजारा में कड़ी टक्‍कर दिखाई दे रही है।
रामगढ़ में जुबैर खान आगे दिखाई दे रहे हैं।

22. विधानसभा चुनाव भरतपुर जिला

भरतपुर में सुभाष गर्ग आगे दिखाई दे रहे हैं।
कामां में नौक्षम चौधरी जीतती दिख रहीं।
डीग में महाराज कड़ी टक्‍कर में फंसे हुए हैं।
नदबई में अवाना पीछे नजर आ रहे हैं।
बयाना में रीतू आगे निकलती दिख रही हैं।
नगर में फौजदार आगे निकलते दिख रहे हैं।

23. विधानसभा चुनाव हनुमानगढ़ जिला

हनुमानगढ़ में काटे की टक्‍कर।
नोहर में अभिषेक आगे चल रहे हैं।
संगरिया अभिमन्‍यू पूनिया में टक्‍कर दे रहे।

24. विधानसभा चुनाव उदयपुर जिला

उदयपुर शहर वल्‍लभ बढ़त बनाए हुए हैं।
वल्‍लभनगर में निर्दलीय की जीत बता रहे हैं।
खैरवाड़ा में कांग्रेस के परमार जीत सकते हैं।
सलूम्‍बर में मीणा की जीत बताई जा रही है।
गोगुंदा में प्रताप लाल डांगी जीत रहे हैं।
झाड़ोल में खराड़ी की जीत मानी जा रही है।

25. विधानसभा चुनाव राजसमंद जिला

राजसमंद में दीप्ति माहेश्‍वरी चुनाव जीत सकती हैं।
नाथद्वारा में विश्‍वराज सिंह जीतते दिख रहे हैं।
भीम में हरी रावत टक्‍कर में आ गए हैं।
कुंभलगढ़ में सुरेंद्र सिंह राठौड़ सीट निकाल सकते हैं।

26. विधानसभा चुनाव चित्‍तौड़गढ़ जिला

चित्‍तौड़गढ़ में आक्‍या जीतते दिखाई दे रहे हैं।
बेगूं सीट धाकड़ निकाल सकते हैं।
कपासन में कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है।
बड़ी सादड़ी में स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं है।
निम्‍बाहेड़ा में श्रीचंद की जीत लग रही है।

27. विधानसभा चुनाव डूंगरपुर जिला

डूंगरपुर में कांग्रेस के बागी आगे दिखाई दे रहे हैं।
सागवाड़ा में भाजपा जीत सकती है।
आसपुर में भाजपा जीतती नजर आ रही है।
चौरासी में राजकुमार जीतते नजर आ रहे हैं।

28. विधानसभा चुनाव प्रतापगढ़ जिला

प्रतापगढ़ में भाजपा आगे दिखाई दे रही।
धरियावद में भाजपा जीत सकती है।

29. विधानसभा चुनाव बांसवाड़ा जिला

बांसवाड़ा में भाजपा जीत दर्ज करती दिख रही।
गढी में भाजपा की बढ़त नजर आ रही है।
कुशलगढ़ में खडिया के हाथ जीत निकल रही।
घाटोल में कांग्रेस प्रत्‍याशी मजबूत स्थिति में।
बागीदोरा में मालवीय बढ़त बनाए हुए हैं।

30. विधानसभा चुनाव भीलवाड़ा जिला

भीलवाड़ा में विटठल अवस्‍थी आगे बताए जा रहे हैं।
शाहपुरा में निर्दलीय जीत सकते हैं
मांडल में उदयलाल भडाना आगे चल रहे।
जहाजपुर में गोपीचंद मीणा की स्थिति मजबूत।
आंसीद में कांग्रेस सीट जीत सकती है।
मांडलगढ़ में भाजपा सीट निकाल सकती हैं।

31. विधानसभा चुनाव झुंझुनूं जिला

खेतड़ी में भाजपा के धर्मपाल गुर्जर जीत सकते हैं।
नवलगढ़ में विक्रम सिंह जाखल जीत सकते हैं।
मंडावा में रीटा चौधरी जीतती दिख रही।
सूरजगढ़ में श्रवण की संभावना।
पिलानी में भाजपा की जीत नजर आ रही है।
उदयपुरवाटी में शुभकरण चौधरी जीत सकते हैं।
झुंझुनूं में ओला जीतते दिख रहे हैं।

32. विधानसभा चुनाव सीकर जिला

सीकर में कांग्रेस जीत सकती है।
दांतारामगढ़ में भाजपा का खाता खुल सकता है।
लक्ष्‍मणगढ़ में गोविंद सिंह डोटासरा जीत सकते हैं।
फतेहपुर में हाकम अली सीट निकाल सकते हैं।
धोद में गोवर्धन वर्मा की जीत मान रहे।
खंडेला में सुभाष मील जीत रहे हैं।
नीमकाथाना में प्रेम सिंह हार रहे
श्रीमाधोपुर से झाबरसिंह खर्रा निकल रहे हैं।

33. विधानसभा चुनाव चूरू जिला

चूरू में हरलाल सहारण निकल सकते हैं।
तारानगर में राजेंद्र राठौड़ सकते हैं।
सरदारशहर में अनिल शर्मा की जीत बता रहे।
राजगढ़ में बसपा के मनोज न्‍यांगली जीत सकते हैं।
सुजानगढ़ में कांग्रेस के मनोज जीत सकते हैं।
रतनगढ़ में काटे की टक्‍कर लग रही है।

राजस्‍थान में सीटों का अनुमान

भाजपा 105 से 125
कांग्रेस 55 से 75
आरएलपी 3
बसपा 2
आसपा 1
सीपीएम 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+