राजस्थान : महिला को ज़िंदा जलाने का वीडियो आया सामने, देखकर कांप जाएगी रूह
जयपुर। यह वीडियो को देखकर किसी भी रूह कांप जाए। आग की लपटों से घिरी एक महिला दौड़ती हुई दिख रही है। उसके आस-पास घर के दूसरे लोग भी खड़े हैं, लेकिन कोई उसे बचाने की कोशिश नहीं कर रहा बल्कि सब इधर-उधर भागने लगते हैं।

वीडियो राजस्थान की राजधानी जयपुर का है। जहां एक विवाहिता को दहेज के लिए उसके ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया। घटना 3 अक्टूबर की बताई जा रही है। आरोप है कि ससुराल के लोग विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसे कई-कई दिनों तक भूखा रखा जाता है। इसके बाद तीन अक्टूबर को आग लगने की घटना हुई, जिसका सीसीटीवी वीडियो अब सामने आया है। कई घटों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई आखिरकार विवाहिता हार गई और 5 अक्टूबर को रात 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले अस्पताल से जली हुई हालात में महिला का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें विवाहिता ने ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया था।
दरअसल, दादी का फाटक इलाके के रहने वाले अनिल शर्मा के साथ अलवर की रहने वाली पीड़िता की शादी साल 2015 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले और दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को परेशान करने लगे।
बताया जा रहा है कि विवाहिता के देवर ने 15 लाख रुपए उधार ले रखे थे। विवाहिता का पति और सास ये कर्ज उतराने के लिए विवाहिता को पीहर से पैसे लाने का दबाव बनाया करते थे। आरोप है कि पीड़िता को पहले भी कई बार ससुराल वालों ने मारा-पीटा और कई बार उसे घर से भी निकाल दिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications