राजस्थान यूनिवर्सिटी ने बीए फर्स्ट व थर्ड ईयर के नतीजे घोषित किए, ऐसे चेक करें रिजल्ट
जयपुर, 3 सितम्बर। राजस्थान विश्वविद्यालय ने बीए प्रथम व अंतिम वर्ष के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र राजस्थान यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ये परीक्षाएं मई व जून 2022 में आयोजित हुई थी।

बता दें कि राजस्थान विश्वविद्यालय नियमित, आर, पूर्व छात्रों और गैर-कॉलेजिएट के लिए मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर बीए पार्ट 1 और पार्ट 3 परीक्षा हुई थी। छात्रों को काफी समय से अपने रिजल्ट का इंतजार था। छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से राजस्थान यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2022 चेक कर सकते हैं। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक भी नीचे दिया गया है।
बीए प्रथम व अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाना होगा। फिर होम पेज पर रिजल्ट टैब पर क्लिक करके नए पेज पर जाएं। यहां संबंधित कक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां अपना रोल नंबर और जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करके लॉग इन करें फिर रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करके आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।












Click it and Unblock the Notifications