राजस्थान: सीएम गहलोत की बजट घोषणा के तहत खोले जाएंगे नवीन पशु चिकित्सा उपकेंद्र, विभाग ने दी स्वीकृति
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा की अनुपालना में राज्य में 43 नवीन पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा की अनुपालना में राज्य में 43 नवीन पशु चिकित्सा उपकेंद्र खोले जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए स्वीकृति पशुपालन विभाग की शासन उप सचिव कश्मी कौर द्वारा जारी कर दी गई है। आदेश के मुताबिक अजमेर, अलवर, बाड़मेर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, जैसलमेर, झुंझुनू, जोधपुर, पाली, नागौर, जालौर, टोंक, श्रीगंगानगर, बांसवाड़ा, एवं डूंगरपुर जिलों में संस्था विहीन ग्राम पंचायतों पर पशु चिकित्सा उपकेंद्र शीघ्र ही खोले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications