जिस मां ने गोद खिलाया, उसे गोद में लेकर पहुंचे वोट डालने

मतदान के लिए कतार में लगे लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। हर कोई लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बनना चाहता है। अपने पहचान पत्र के साथ लोगों की भीड़ इस बात को दर्शाती है कि लोग राजस्थान में नई सरकार के निर्माण में अपनी हिस्सेदारी की बखूबी समझते है।
पोलिंग बूथ पर युवा से लेकर बुजुर्गों तक पंक्ति में खड़े है। उम्र के आखिरी पड़ाव में पहुंचे लोग भी इस महापर्व में अपना सहयोग देने से पीछे नहीं हट रहे है। 70-80 और इससे भी उम्रदराज लोग जो चल ने-फिरने में भी असमर्थ है, अपनों का सहारा लेकर वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर आ रहे है।दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत को कहा जाता है और ऐसे ही लोगों की हिम्मत दिखाने की वजह से ये लोकतंत्र और मजबूत होता है।












Click it and Unblock the Notifications