लव जिहाद को लेकर राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा बयान

जयपुर। लव जिहाद को लेकर राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कांग्रेस को जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ बताया। मंत्री खाचरियावास ने कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ कांग्रेस सरकार ने ही कानून बनाया है। वहीं, भाजपा पर चुनाव में ध्यान भटकाने के लिए लव जिहाद का सहारा लेकर साम्प्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का आरोप लगाया है। खाचरियावास ने सरकार गिराने के कटारिया के बयान पर भाजपा को आड़े हाथ लिया है।

Rajasthan Transport Minister Pratap Singh Khachariwass big statement about love jihad

खाचरियावास ने कहा कि कोई भी जबरन धर्म परिवर्तन नहीं करवा सकता। फिर बीजेपी क्यों लव जिहाद की बात कर रही है। खाचरियावास ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में ध्यान भटकाने के लिए लव जिहाद जैसे मुद्दे लेकर आए है। पंचायत चुनाव बीजेपी से प्रभावित नहीं होंगे। बीजेपी देश में दंगे भड़काना चाहती है, लेकिन उनकी साजिश सफल नहीं होने देंगे। लव जिहाद को लेकर कानूनों पर उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। खाचरियावास ने कहा कि जब बीजेपी सरकारें फेल होती हैं। वे इस तरह के एजेंडे लेकर आते हैं। हिन्दू मुस्लिम करते हैं।

मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि गुलाबचंद कटारिया ने गहलोत के बयान पर ठप्पा लगा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा था कि बीजेपी नेता सरकार गिराने का षड्यंत्र कर रहे हैं। कटारिया ने 6 माह में सरकार गिराने की बात कहकर सीएम के बयान पर ठप्पा लगा दिया है। लव जिहाद को लेकर मुख्यमंत्री के बयान के बाद राजस्थान का सियासी पारा एक बार फिर गर्मा गया है, हालांकि कांग्रेस खुद के द्वारा कानून बनाने और जबरन धर्म परिवर्तन को गलत ठहरा रही है। लेकिन विपक्ष के नेता इस मुद्दे पर सरकार पर विभिन्न आरोप लगा रहे हैं।

Recommended Video

    Love Jihad: Giriraj Singh का बड़ा बयान, कहा- Bihar में जरूरी है ये कानून | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+