राजस्थान: सीएम गहलोत से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सीएमआर पर भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। सीएम गहलोत ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। सीएम गहलोत ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण काल किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के लिए सेवा की शुरूआत का महत्वपूर्ण अंग होता है। आप सभी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और समाज के सभी वर्गों के कल्याण की भावना से कार्य करें। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में सुरभि गोयल, पूजा झा, अमित गेट, भविष्य देसाई और भावेश चौधरी सम्मिलित थे। यह सभी अधिकारी राजस्थान में एक सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए आए हुए हैं। इस अवसर पर हरिशचंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक हेमंत गेरा और नोडल अधिकारी डॉ. राकेश सिंघल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications