राजस्थान छात्रसंघ चुनाव 2019, जानिए कौन से जिले में कौन रहा विजेता
जयपुर। राजस्थान छात्रसंघ चुनाव 2019 के परिणाम बुधवार को घोषित किए जा रहे हैं। सुबह 11 बजे से प्रदेश की सभी दस बड़े विश्वविद्यायलों, 12 सौ निजी व सरकारी महाविद्यालयों में मतों की गणना शुरू हुई। अधिकांश जगहों पर परिणाम घोषित भी कर दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सुबह आठ से दोपहर एक बजे वोट डाले गए थे।

बीकानेर:
प्रणयराज कॉलेज बज्जू में अध्यक्ष पद पर एबीबीपी के मांगीलाल 71 वोटों से विजयी रहे हैं। वहीं संस्कृत महाविद्यालय में ABVp से अशोक कुमार 12 मतों से अध्यक्ष चुने गए हैं। बज्जू के एमडी कॉलेज में महासचिव पद पर एसएफआई के बाबूलाल 15 वोट से विजयी हुए हैं।
जयपुर:
राजस्थान विश्वविद्यालय लॉ कॉलेज (मॉर्निंग) में अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र गोरा विजयी रहे हैं। महासचिव पद पर भरतलाल सैनी ने बाजी मारी है। उपाध्यक्ष पद पर संजय यादव और संयुक्त सचिव पद पर पूनम शर्मा निर्विरोध निर्वाचित। इसके अलावा राजस्थान विश्वविद्यालय लॉ कॉलेज (इवनिंग) में अध्यक्ष पद पर शुभम चौधरी 38 मतों और उपाध्यक्ष पद पर कौशल्या 73 मतों से जीते। महासचिव पद पर आदर्श सिंघल 45 वोटों से विजयी रहे हैं। वहीं, संयुक्त सचिव पद पर गौरव सिंघल ने 89 वोट से जीत हासिल की है।
अजमेर:
यहां के श्रमजीवी कॉलेज से एबीवीपी का खाता खुला है। अध्यक्ष पद पर हेमंत विजयी रहे।
करौली:
टोडाभीम महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह मीणा ने मारी बाजी है। नरेंद्र कुमार मीणा को 60 वोटों से हराया।
अलवर:
यहां के संस्कृत कॉलेज में अध्यक्ष पद पर विश्वनाथ नरुका 11 मतों से विजयी रहे हैं। विधि कॉलेज में रिंकू कुमार विजेता घोषित हुए हैं। रिंकू कुमार ने 29 मतों से जीत हासिल।












Click it and Unblock the Notifications