राजस्थान: सीएम गहलोत के बजट पोस्टर को ट्वीट कर फंसे सतीश पूनिया, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए बीजेपी अध्यक्ष

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट पोस्टर को एडिट कर ट्वीट करना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को भारी पड़ा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए जमकर खिंचाई की है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पोस्टर को एडिट कर ट्वीट करना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को भारी पड़ गया। सतीश पूनिया सोमवार को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए हैं। पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट पोस्टर को एडिट करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया था। यूजर्स ने पूनिया को ऐसा नहीं करने की सलाह दी है। यूजर्स ने उन्हें खराब मानसिकता का बताते हुए पूनिया की जमकर खिंचाई की है।

ashok gehlot

सीएम गहलोत के बजट पोस्टर को एडिट कर किया ट्वीट

प्रदेश की राजधानी जयपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट को लेकर पोस्टर लगाए गए पोस्टर में पंच लाइन 'बचत, राहत, बढ़त' है। इस पोस्टर से अनुमान लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने बजट में प्रदेश को कई सौगात देंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 10 फरवरी को बजट पेश करेंगे यह बजट उनके कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ऐसा ही पोस्टर ट्वीट किया है। जिसकी पंच लाइन 'अपराध, भ्रष्टाचार, पेपर लीक' थी। इस पर यूजर्स ने गहलोत सरकार की उपलब्धियां बताते हुए सतीश पूनिया की खिंचाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+