राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2020 : 3 चरणों में 9171 ग्राम पंचायतों में चुनाव, पहले चरण की वोटिंग 17 जनवरी से

जयपुर। राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2020 की तारीखों का गुरुवार को ऐलान हो गया है। इस बार राजस्थान की 9 हजार 171 पंचायतों में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 17 जनवरी 2020 को, दूसरे चरण का 22 जनवरी को और तीसरे चरण के लिए 29 जनवरी को वोटिंग होगी। पहले चरण की अधिसूचना 7 जनवरी को जारी होगी। 8 जनवरी को नामांकन और 9 जनवरी को नाम वापसी की जा सकेगी। पहले चरण के लिए 17 जनवरी को वोट डाले जाएंगे और इसी दिन वोटों की गिनती की जाएगी।

rajasthan sarpanch election 2020 schedule dates

दूसरे चरण में अधिसूचना 11 जनवरी को जारी होगी। 13 जनवरी को नामांकन भरने और 14 जनवरी को नाम वापसी का दिन होगा। दूसरे चरण का मतदान और मतगणना 22 जनवरी को होगी जबकि तीसरे चरण में अधिसूचना 18 जनवरी को जारी होगी। नामांकन 20 जनवरी को भरा जाएगा। नामांकन जांच और नाम वापसी 21 जनवरी को होगी।

तीसरे चरण के लिए 29 जनवरी को वोट डाले जाएंगे और इसी दिन वोटों की गिनती भी हो जाएगी। राज्य निर्वाचन ने जिला परिषद सदस्य के लिए ड़ेढ लाख रुपए, पंचायत समिति सदस्य के लिए 75 हजार रुपए और सरपंच के लिए 50 हजार रुपए अधिकतम खर्च सीमा तय की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+