राजस्थान: किसानों को प्याज भंडारण संरचनाओं के लिए 87.50 करोड़ रुपए का अनुदान, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
राजस्थान के 10 हजार किसानों को कम लागत की प्याज भंडारण संरचनाओं के निर्माण के लिए 87.50 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा। सीएम गहलोत ने अनुदान के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

राजस्थान के 10 हजार किसानों को कम लागत की प्याज भंडारण संरचनाओं के निर्माण के लिए 87.50 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अनुदान के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इसमें 2500 प्याज भंडारण संरचनाओं के लिए 21.87 करोड़ रुपए तथा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत 1400 प्याज भंडारण संरचनाओं के लिए 12.25 करोड़ रुपए सहित कुल 34.12 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। साथ ही 6100 प्याज भंडारण संरचनाओं के लिए 53.37 करोड़ रुपए का व्यय कृषक कल्याण कोष से किया जाएगा। प्याज भंडारण संरचनाओं के निर्माण में प्रति इकाई लगभग 1.75 लाख रुपए लागत अनुमानित है। किसानों को निर्माण के लिए 50 प्रतिशत राशि प्रति इकाई अनुदान के रूप में उपलब्ध करवाए जाने का प्रावधान किया गया है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के कृषि बजट में प्याज भंडारण संरचनाओं के निर्माण पर अनुदान की घोषणा की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications