राजस्थान राज्यसभा चुनाव 2022 : 4 सीटों के लिए कांग्रेस-BJP ने बिछाई बिसात, जानिए पूरा गेम प्लान

राजस्थान राज्यसभा चुनाव 2022 : 4 सीटों के लिए कांग्रेस-BJP ने बिछाई बिसात, जानिए पूरा गेम प्लान

जयपुर, 23 मई। राजस्थान में अब राज्यसभा चुनाव 2022 की बिसात बिछ चुकी है। मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के के साथ ही राज्यसभा की चार सीटों के लिए प्रत्याशियों के पर्चे भरने शुरू हो जाएंगे। राजस्थान राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस नेता सक्रिय हो गए हैं। साल 2016 के राज्यसभा चुनाव में भाजपा के ओम प्रकाश माथुर, केजे अल्फोंस, रामकुमार वर्मा, हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर निर्वाचित हुए थे।

BJP congress

अब राज्यसभा चुनाव 2022 में राजस्थान में वोटों के गणित की तस्वीर बदल चुकी है। 2016 में राजस्थान कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार तो घोषित किया था, मगर निर्दलीय उम्मीदवार कमल मोरारका को समर्थन दिया था। साल 2016 में राज्यसभा के चुनाव हुए थे. तब भाजपा का प्रदेश में शासन था और भाजपा विधायकों की संख्या के आधार पर इन चारों सीटों में भाजपा के ही प्रत्याशियों की जीत हुई थी। अब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस के पास सौ से ज्यादा विधायक हैं।

राज्यसभा चुनाव अनुपातिक पद्धति के आधार पर होते हैं। साल 2022 के चुनाव में राज्यसभा की चार सीटें खाली हैं। इस लिहाज से हर एक प्रत्याशी को जीत के लिए प्रथम वरीयता के 41 वोट चाहिए। ऐसे में विधायकों की बाड़बंदी से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

वोटों की गणित की बात करें तो कांग्रेस के पास 108 सीटें होने के कारण दो सीटें जीतने के लिए 82 वोट हैं। इनमें से अभी भी कांग्रेस के पास 26 वोट बचे हैं, लेकिन तीसरी सीट जीतने के लिए 15 वोटों की कमी रहने वाली है। वहीं, भाजपा के पास 71 विधायक हैं। इस लिहाज से एक सीट पर जीत दर्ज होगी हालांकि भाजपा दूसरी सीट के लिए 11 वोट ही कम रहेंगें। उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने नामांकन दाखिले का काम शुरु होने से पहले ही ऐलान कर दिया कि भाजपा दूसरी सीट को खाली नहीं जाने देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+