राजस्थान: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, समर्थकों में जबरदस्त उत्साह
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिवस 4 मार्च को सालासर धाम पर धूमधाम से मनाया जाएगा। वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के अवसर पर सालासर धाम में बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिवस 4 मार्च को सालासर धाम पर धूमधाम से मनाया जाएगा। वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के अवसर पर सालासर धाम में बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वसुंधरा राजे के पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, विधायक नरेंद्र नागर, सहित भाजपा की कई हस्तियां मौजूद रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सालासर धाम पर पूजा अर्चना कर अपना जन्मदिवस मनाएगी। आपको बता दें वसुंधरा राजे का जन्मदिवस 8 मार्च को होता है। लेकिन 8 मार्च को होली होने के वजह से वसुंधरा राजे के जन्मदिवस के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। चर्चा है कि वसुंधरा राजे सालासर धाम पर विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगी। राजे समर्थक जनसभा की तैयारियों में जुटे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, कालीचरण सर्राफ और यूनुस खान ने तैयारियों का जायजा लिया है।

शेखावत-पूनिया कैम्प के नेताओं की रहेगी नजर
राजस्थान में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा राजस्थान में एक बार फिर वसुंधरा राजे को पार्टी के चेहरे के तौर पर चुनाव मैदान में उतार सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे अपने जन्मदिवस पर बड़ा आयोजन कर शक्ति प्रदर्शन कर सकती हैं। वसुंधरा राजे के समर्थकों ने पिछले साल बूंदी जिले के केशोराय पाटन में राजे का बड़े स्तर पर जन्मदिवस समारोह आयोजित किया था। समारोह में वसुंधरा राजे ने अपने सियासी विरोधियों पर जमकर निशाना साधा था। माना जा रहा है कि इस बार भी सियासी विरोधी निशाने पर आ सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 4 मार्च को सालासर धाम पर अपना जन्मदिवस मनाएंगी। वसुंधरा राजे के जन्मदिन कार्यक्रम की तैयारी के लिए समर्थक जुटे हुए है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के अंत में होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि राजे के समारोह में शामिल होने नेताओं पर शेखावत-पूनिया कैंप के नेताओं के नजर रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications