PCC Chief गोविंद सिंह डोटासरा ने उठाई तेजाजी किसान कल्याण बोर्ड के गठन की मांग, सीएम को लिखी चिट्ठी

Rajasthan में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही नेताओं ने जातीय कार्ड खेलना शुरू कर दिया है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित प्रदेश के कई जाट विधायकों ने श्री वीर तेजाजी किसान कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग रखी है। डोटासरा ने सीएम गहलोत को लिखी चिट्ठी में कहा है कि हाल ही में चर्म शिल्प कला विकास बोर्ड, राजस्थान राज्य महात्मा ज्योतिबा फुले और राजस्थान रजक कल्याण बोर्ड के गठन के अनुमति दी गई है। समाज के कई वर्गों से जी तेजाजी के नाम से बोर्ड गठित किए जाने के ज्ञापन मिल रहे हैं। इसलिए जन भावनाओं को ध्यान में रखकर श्री वीर तेजाजी किसान कल्याण बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए। डोटासरा के अलावा विधायक मुकेश भाकर ने भी ऐसी ही चिट्ठी सीएम अशोक गहलोत को लिखी है।

govind singh dotasara

सीएम गहलोत के गुजरात से लौटने के बाद ही होगा गठन और राजनीतिक नियुक्तियां

पिछले सप्ताह अशोक गहलोत सरकार ने ज्योतिबा फुले बोर्ड, राजस्थान चर्म शिल्प कला विकास बोर्ड और राज्य धोबी कल्याण बोर्ड के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। वहीं अब जाट नेताओं ने तेजाजी किसान कल्याण बोर्ड के गठन की मांग रखकर एक बड़े वर्ग को खुश करने की कोशिश शुरू कर दी है। हालांकि पिछले सप्ताह गहलोत गुजरात दौरे पर थे। उनके जयपुर लौटने के बाद ही यह मामला आगे बढ़ेगा। पहले बोर्ड का गठन का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके बाद राजनीतिक नियुक्ति होगी। एक महीने में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों को नियुक्ति के जरिए एडजस्ट किया जाएगा।

mukesh bhakar

राजस्थान में 80 बोर्ड और आयोग है जाति, धर्म और समाज के नाम पर

राजस्थान में जाति, समाज और धर्म पर आधारित बोर्ड या आयोग पहले से मौजूद हैं। इनकी संख्या 80 के करीब हैं। इसमें अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष और सदस्यों की राजनीतिक नियुक्तियां की जाती है। मौजूदा सरकार में विधायक उनके रिश्तेदारों वरिष्ठ पार्टी नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियां मिली हुई है। इसमें वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट मंत्री और अन्य को राज्यमंत्री का दर्जा दिया हुआ है।

govind singh dotasara

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+