राजस्थान: पन्नाधाय, अमरा जी भगत और केसरी सिंह बारहठ का बनेगा पेनोरमा, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

राजस्थान में स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहठ, महाबलिदानी पन्नाधाय और लोकदेवता अमरा जी भगत के पेनोरमा का निर्माण होगा। सीएम गहलोत ने इन पेनोरमा के निर्माण के लिए 12 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है।

ashok gehlot

राजस्थान में स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहठ, महाबलिदानी पन्नाधाय और लोकदेवता अमरा जी भगत के पेनोरमा का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन पेनोरमा के निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह पेनोरमा भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत साबित होंगे। सीएम गहलोत की स्वीकृति से चित्तौड़गढ़ जिले में पन्नाधाय के पैतृक स्थल पाण्डोली में 4 करोड़ रुपए की लागत से 'पन्नाधाय पेनोरमा' बनेगा। पेनोरमा में पन्नाधाय के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को विभिन्न माध्यमों से दर्शाया जाएगा। आमजन को उनके बलिदान, त्याग, साहस एवं स्वाभिमान की जानकारी मिलेगी। चित्तौड़गढ़ जिले में लोकदेवता अमरा जी भगत का पेनोरमा भी 4 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा। यहां सामाजिक सरोकार के कार्यों के बारे में जानकारी मिलेगी। भीलवाड़ा के शाहपुरा में स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहठ के पेनोरमा का निर्माण होगा। इसमें 4 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इन पेनोरमा से युवा वर्ग अपने अधिकारों के प्रति शिक्षित और जागृत होगा। इन तीनों ही पेनोरमा में मुख्य भवन, सभागार, हॉल, पुस्तकालय, प्रतिमा, छतरी, शिलालेख, स्कल्पचर्स, ऑडियो-वीडियो सिस्टम जैसे विभिन्न कार्य होंगे। तीनों जगह निर्माण कार्य पर्यटन विकास कोष से कराए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+