राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 : 947 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, बूथ में प्रवेश के लिए मास्क भी जरूरी

जयपुर। राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 में प्रथम चरण के तहत 28 सितम्बर को प्रदेश की 947 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंचों पदों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह साढ़े सात बजे से शांतिपूर्ण वोट डाले जा रह हैं। शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान होगा। गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान केन्द्रों पर आने वाले मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है।

पंचायत चुनाव पर कोरोना महामारी का असर

पंचायत चुनाव पर कोरोना महामारी का असर

कोरोना महामारी का असर राजस्थान सरपंच चुनाव 2020 पर देखा जा रहा है। मतदाता, मतदान दल और केन्द्रों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी कोरोना गाइड लाइन की पालना करते दिख रहे हैं। मतदाताओं को मास्क पहने और हाथों को सेनेटाइज करने के बाद ही मतदान केंद्रों के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। मतदान के लिए लगने वाली कतारों में मतदानकर्मियों की ओर से पहले से ही निर्धारित दूरी पर खड़े होने के लिए चिन्हित गोले बनाए गए थे।

प्रदेश की 55 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुए स्थगित

प्रदेश की 55 ग्राम पंचायतों में चुनाव हुए स्थगित

वहीं, राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 के पहले चरण में पूरे प्रदेश में 1002 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव होने थे, लेकिन डूंगरपुर जिले में हुई हिंसा के चलते चुनाव आयोग ने उदयपुर जिले की सराडा और गोगुंदा पंचायत समितियों की 55 ग्राम पंचायतों के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। ऐसे में आज 947 ग्राम पंचायतों में ही चुनाव हो रहे हैं। हालांकि इन 55 ग्राम पंचायतों में नामांकन और नाम वापसी और फाइनल प्रत्याशियों की सूची भी जारी हो चुकी थी। अब इन 55 ग्राम पंचायतों में बाद में मतदान की तारीखें बाद में घोषित की जाएगी।

 29 को चुनेंगे उपसरपंच

29 को चुनेंगे उपसरपंच

बता दें कि राजस्थान पंचायत चुनाव 2020 के पहले चरण में कुल 31 लाख 95 हजार 691 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतदान समाप्ति के बाद सभी पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना करवाई जाएगी। 29 सितंबर को उपसरपंच का चुनाव होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+