राजस्थान : कबड्डी मैच में रेड के दौरान विपक्षी खिलाड़ियों ने दबोचा, मौके पर ही हो गई दामोदर की मौत
टोंक, 5 नवंबर। राजस्थान के टोंक जिले के नवरंगपुरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर कबड्डी मैच के दौरान एक खिलाड़ी की मौत हो गई। वह रेड करने के लिए गया था। विपक्षी टीम के खिलाड़ियों ने उसे पकड़ लिया।

दबोचने के बाद अंपायर के आउट दिए जाने पर खिलाड़ियों ने उसे छोड़ दिया तो वह जमीन पर गिर गया और इस दौरान वह कुछ देर तक हिला तक नहीं। कुछ देर बाद पता चला कि उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार टोंक के पीपलू उपखंड क्षेत्र के नवरंगपुरा में चल रही तीन दिवसीय युवा कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान बुधवार को रात्रिकालीन मैच था। फाइनल मुकाबला चाकसू और बोरखंडी कला की टीम के बीच खेला जा रहा था। चाकसू की टीम की ओर से बौंली तहसील रंवासा गांव निवासी दामोदर गुर्जर (21) वर्ष पुत्र गंगराज गुर्जर डाम (रेड करने ) देने गया।
उसे विपक्ष की टीम बोरखंडी कला के खिलाड़ियों ने आउट करने के चलते घेर कर पकड़ लिया और वापस पाले में नहीं जाने दिया। इस दौरान वह नीचे गिर गया। अंपायर ने इशारा करते हुए उसे आउट करार दिया तो विपक्षी टीम ने उसे छोड़ दिया, लेकिन वह उसके बाद भी उठा नहीं। ऐसे में वहां वहां मौजूद अन्य खिलाड़ियों और आयोजकों ने उठाने की कोशिश की उसके बावजूद वह उठा नहीं, वह बेसुध होकर पड़ा रहा। बाद में पता चला कि दामोदर की मौत हो गई। यह जानकार हर कोई दंग रह गया।












Click it and Unblock the Notifications