Rajasthan News : जयपुर की चौपाटियों पर लजीज खाने के साथ मिलेगा आईपीएल मैच का रोमांच, आवासन मंडल का इंतजाम

जयपुर की शान मानसरोवर और प्रतापनगर की चौपाटियों पर लजीज खाने के साथ जयपुरवासी आईपीएल के रोमांच का आनंद उठा सकेंगे। आवासन मंडल ने इसके लिए खास इंतजाम किए हैं।

jaipur choupati

Rajasthan News : जयपुर की शान बन चुकी मानसरोवर और प्रतापनगर की चौपाटियों पर लजीज खाने के साथ आईपीएल के रोमांच का भी आनंद उठाया जा सकेगा। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि मंडल ने जयपुरवासियों के आईपीएल के प्रति दीवानगी को देखते हुए शहर की दोनों चौपाटियों की बड़ी स्क्रीन पर आईपीएल लाइव मैच देखने का इंतजाम किया है। उन्होंने कहा कि विजिटर्स यहां जायकेदार खाने के साथ परिवार सहित आईपीएल मैच के रोमांच और उत्साह को भी महसूस कर सकेंगे। अरोड़ा ने कहा कि 19 अप्रैल से शुरू होने वाले आईपीएल टूर्नामेंट और युवाओं के जोश को देखते हुए चौपाटी प्रबंधन ने भी खासे इंतजाम किए हैं। गौरतलब है कि पूर्व में हुए आईपीएल मैचों का प्रसारण भी चौपाटियों की वीडियो वॉल पर किया था और भारी संख्या में क्रिकेट लवर्स का हुजूम उमड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+