Rajasthan News : विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत हो सकेगी तारबंदी, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की दिशा-निर्देशिका-2018 के अनुमत कार्योें की सूची में संशोधन को स्वीकृति दी है।

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की दिशा-निर्देशिका-2018 के अनुमत कार्योें की सूची में संशोधन को मंजूरी दी है। इससे सरकारी एवं सामुदायिक परिसम्पत्तियों और भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए उनकी तारबंदी की जा सकेगी। सीएम गहलोत के इस निर्णय से जहां एक ओर महत्वपूर्ण सरकारी एवं सामुदायिक परिसम्पत्तियों और भूमि की अतिक्रमणकारियों से सुरक्षा हो सकेगी एवं उनके दुरूपयोग की रोकथाम हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications