Rajasthan News: सीकर की नवलगढ़ पुलिया की चौड़ाई होगी चार लेन, सीएम गहलोत ने दी 83.01 करोड़ की मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में सीकर शहर में स्थित नवलगढ़ पुलिया की चौड़ाई दो लेन से बढ़ाकर चार लेन की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 83.01 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
यातायात में सुगमता और दुर्घटनाओं में कमी
सीएम गहलोत के इस निर्णय से आमजन को यातायात में सुगमता होगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।













Click it and Unblock the Notifications