Rajasthan News : प्रदेश में शनिवार एवं रविवार को भी होगी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद, जानिए वजह
प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2023-24 के दौरान समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए किसानों के हित व मांग को गंभीरता से लेते हुए अब शनिवार व रविवार को भी मंडियों में गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी।

Rajasthan News : राजस्थान में रबी विपणन वर्ष 2023-24 के दौरान समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए किसानों के हित व मांग को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश में शनिवार व रविवार को भी मंडियों में गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी। इस संबंध में खाद्य विभाग के अतिरिक्त खाद्य आयुक्त ने समस्त जिला कलक्टरों, प्रबंध निदेशक राजफैड एवं तिलम संघ तथा भारतीय खाद्य निगम के महा प्रबंधक एवं नैफेड को निर्देश दिए हैं कि शनिवार एवं रविवार को भी मंडियों में गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीद कराया जाना सुनिश्चित करें।












Click it and Unblock the Notifications