Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने रणथम्भौर में किए त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रणथम्भौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'ॐ एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्॥ आज सावन के प्रथम सोमवार के पुनीत अवसर पर रणथम्भौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं भगवान शिव एवं लक्ष्मीनाथ जी की आराधना की तथा जैन मंदिर में संभवनाथ भगवान के भी दर्शन लाभ लेकर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खेतों में हरियाली की कामना की।'

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications