Rajasthan News: वसुंधरा राजे पिपलिया बालाजी एवं शीतला माता मंदिर के किए दर्शन, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार को झालरापाटन दौरे के दौरान पिपलिया बालाजी एवं शीतला माता मंदिर में दर्शन किए। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'बैठक के बाद पिपलिया बालाजी एवं शीतला माता मंदिर में दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सभी की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। वहीं डांगी समाज सहित विभिन्न समाज प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनके विचार जाने।'













Click it and Unblock the Notifications