Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने प्रियंका और राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-'वादा करते हैं, निभाते नहीं'
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को जयपुर में एक कार्यक्रम में कहा कि कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी ने यहां का दौरा किया था। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने महिलाओं के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की। अगर नारी शक्ति योजना को ही आगे बढ़ाया जाता तो महिलाओं को फायदा होता। वो और उनके भाई जब भी जाते हैं तो राजस्थान की जनता से कुछ न कुछ वादा करते हैं। लेकिन ये जरूरी नहीं कि वो अपना वादा निभाएंगे। पांच साल के बाद भी किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। महिलाओं के खिलाफ अपराधों के कारण लोग अपने परिवार की महिलाओं के लिए डरे हुए हैं।
नारी शक्ति स्कीम को ही आगे बढ़ाते
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि मुझे खुशी है कि इतनी सारी महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद है। कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी राजस्थान आई थी। उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं की बहुत चिंता है। महिलाओं के अकाउंट में साल में दस हजार रूपए हम देने को तैयार है। वसुंधरा राजे ने आगे कहा कि मुझे लगा कि राजस्थान में जो नारी शक्ति योजना थी। उसके तहत महिलाओं के बैंक अकाउंट खुलवाए गए। इस स्कीम को यह आगे बढ़ा देते तो सरकारी पैसा महिलाओं के बैंक खातों में आ जाता। दस हजार रूपए भी यह लोग अगर कर देते तो मुझे बड़ी खुशी होती।

किसानों को किए गए वादे पूरे नहीं हुए
वसुंधरा राजे ने कहा कि मुझे तो डर लगता है। क्योंकि यह और उनके भाई जब आते हैं। जनता को कुछ कह कर जाते हैं। जरूरी नहीं है कि उस पर अडिग रहते हैं। आपको याद होगा। किसानों को वादा करके गए थे। अब महिलाओं को वादा करके जा रहे हैं। मुझे तो भरोसा है कि जो स्थिति इन्होंने बना रखी है। उस हिसाब से अगर यह चले तो शायद ही महिलाओं को दस हजार रुपए मिले। किसानों का कर्ज आज तक 5 साल के बाद भी माफ नहीं हो सका। अपराध की वजह से महिलाएं दुखी है। महिलाओं के साथ जिस तरह आपराधिक गतिविधियां हो रही है। उससे सब अपने परिवार की बेटियों और महिलाओं के बारे में डरते हैं।












Click it and Unblock the Notifications