Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने पूर्व राजमाता स्वरूपा देवी के किए अंतिम दर्शन, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ पहुंचकर दिवंगत राजमाता स्वरूपा देवी के अंतिम दर्शन कर पार्थिव देह पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'झालावाड़ पहुंचकर दिवंगत राजमाता स्वरूपा देवी जी के अंतिम दर्शन किए तथा पार्थिव देह पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शोक-संतप्त परिजनों से भी मिली तथा उन्हें ढांढस बंधाकर ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ॐ शान्ति !'













Click it and Unblock the Notifications