Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने सांभर में की जनसभा, भाजपा प्रत्याशी पक्ष में की मतदान की अपील
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सांभर में फुलेरा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निर्मल कुमावत के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर जनता से बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'सांभर में फुलेरा से भारतीय जनता पार्टी के सेवाभावी एवं अनुभवी प्रत्याशी श्री निर्मल कुमावत जी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया तथा देवतुल्य जनता से बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील की। फुलेरा की भी यही पुकार, राजस्थान मांगे भाजपा सरकार ! मेरी आप सभी से अपील है प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भाजपा को और मज़बूत करना है, 25 नवम्बर को ज़्यादा से ज़्यादा मतदान कर पुनः राजस्थान को भगवा रंगना है !'













Click it and Unblock the Notifications