Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने अरनोद स्थित गौतमेश्वर में की आमसभा, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अरनोद स्थित गौतमेश्वर में आमसभा कर प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हेमंत मीणा के समर्थन में वोट की अपील की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज अरनोद स्थित गौतमेश्वर में आमसभा कर प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सेवाभावी प्रत्याशी श्री हेमंत मीणा जी के समर्थन में वोट की अपील की। यहां भाजपा के प्रति जनता के उत्साह ने अभिभूत कर दिया है। निश्चित है कि जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से राजस्थान में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनने जा रही है।'













Click it and Unblock the Notifications