Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने बिछीवाड़ा क्षेत्र में सड़क हादसे पर जताया दुख, परिजनों को बंधाया ढांढस
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने डूंगरपुर के बिछीवाड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'डूंगरपुर के बिछीवाड़ा क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु का समाचार सुन बहुत दुःख हुआ। ईश्वर शोक-संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति दें। हादसे में घायल हुए लोगों के भी जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'













Click it and Unblock the Notifications