Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने फलौदी सड़क हादसे पर जताया दुख, घायलों के पूछे हालचाल
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने फलौदी सड़क हादसे पर दुख जताया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'फलोदी के कलरा गांव के पास एक बस और कार के बीच हुई भीषण भिड़ंत में चार लोगों की मृत्यु का समाचार सुन हृदय आहत है। हादसे में 20 लोगों के घायल होने की भी सूचना है। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति, घायलों को स्वास्थ्य लाभ तथा परिजनों को संबल प्रदान करें।'













Click it and Unblock the Notifications