Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने जोधपुर के बिलाड़ा हादसे पर जताया दुख, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जोधपुर के बिलाड़ा में हुए सड़क हादसे पर दुख जताते हुए रामदेवरा श्रद्धालुओं की मृत्यु और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'जोधपुर के बिलाड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में रामदेवरा जा रहे कई श्रद्धालुओं की मृत्यु तथा गंभीर रूप से घायल होने की सूचना अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शान्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शान्ति !'













Click it and Unblock the Notifications