Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने डूंगरपुर की घटना पर जताया दुख, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने डूंगरपुर में स्कूली बच्ची को अगवा कर गैंगरेप की घटना पर दुख जताया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'भीलवाड़ा की भट्टी की राख अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि डूंगरपुर में एक और दुःखद घटना सामने आ गई है। यहां स्कूली बच्ची को अगवा कर गैंगरेप की घटना सामने आई है, जो कि बेहद ही वीभत्स है। हम कब तक ऐसी घटनाओं पर शोक मनाते रहेंगे? कब कांग्रेस सरकार कुंभकर्णी नींद से जागेगी? बहन-बेटियों के साथ यह अत्याचार कब रुकेगा? शायद कांग्रेस के सत्ता में रहने तक तो बिलकुल नहीं!'













Click it and Unblock the Notifications