Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने महिला आरक्षण के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जताया आभार, ट्वीट कर दी बधाई
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा स्वीकृति देने पर पीएम मोदी का आभार जताते हुए नारी शक्ति को बधाई दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'राष्ट्रस्य श्व: नारी अस्ति ! ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 को महामहिम @rashtrapatibhvn महोदया द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा स्वीकृति दे दी गई है। इस मंजूरी के साथ यह बिल भारत का एक अहम कानून बन गया है, जो देश में मातृशक्ति को नए अवसर देकर राष्ट्रोन्नति का नया अध्याय लिखेगा।यह ऐतिहासिक कानून लाकर माताओं-बहनों का सम्मान बढ़ाने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का एक बार पुनः कोटिशः आभार। वहीं देश की समस्त नारीशक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।'













Click it and Unblock the Notifications