Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध पर जताई चिंता, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश में बढ़ते महिला अत्याचारों को लेकर गहलोत सरकार पर तंज कसा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि '#Rajasthan में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर अब दुःख जताने को भी शब्द कम पढ़ रहे हैं। आज मैथिलीशरण गुप्त जी की वे पंक्तियां याद आ गई, जो उन्होंने दशकों पहले महिलाओं के मार्मिक जीवन को देख आंसू भरी आंखों से लिखी थी। अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी। आंचल में दूध है और आंखों में पानी। राष्ट्रकवि #MaithiliSharanGupt नमन'













Click it and Unblock the Notifications