Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने हाथियों की घटती आबादी पर जताई चिंता, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हाथियों की घटती आबादी चिंता जताते हुए इनके संरक्षण एवं संवर्धन की अपील की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'हाथी सहित समस्त वन्यजीव प्रकृति की अनमोल धरोहर है। विश्व में हाथियों की घटती आबादी चिंता का विषय है। पृथ्वी पर जल, जंगल और जमीन सीमित मात्रा में हैं, जिनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हमें वन्य जीवों के प्रति दया भाव रखने की बेहद आवश्यकता है। सनातन संस्कृति में हाथी को गणपति के रूप में पूजे जाने की परंपरा रही है। भारत में वन्य जीवों के प्रति विभिन्न आस्थाएं हैं, जिनमें हाथी की भी अपनी अलग ही पहचान है। यही कारण है कि एशियाई हाथियों की वैश्विक आबादी की 60 फीसदी से अधिक संख्या भारत में पाई जाती है।'













Click it and Unblock the Notifications