Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने प्रदेशवासियों को दी हरियाली तीज की बधाई, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेशवासियों को हरियाली तीज की बधाई दी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'अखण्ड सुहाग एवं उन्नति के पावन पर्व 'हरियाली तीज' की आप सभी को हार्दिक बधाई। भगवान शिव एवं मां गौरा आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें तथा जीवन में सदैव खुशहाली, उमंग व सुख-समृद्धि का वास हो।तीज का यह त्यौहार माताओं-बहनों के सम्मान एवं हरियाली का प्रतीक है। इसलिए मेरा देश-प्रदेश के समस्त नागरिकों से निवेदन है कि सावन माह में अधिकाधिक वृक्षारोपण कर भारत भूमि को हरा-भरा बनाने में सहयोग करें। साथ ही माताओं-बहनों को सम्मान देकर सभ्य समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।'













Click it and Unblock the Notifications