Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने अलवर शहर में किया चुनाव प्रचार, भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में की जनसभा
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सेवाभावी उम्मीदवार श्री संजय शर्मा जी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। यहां आशीर्वाद देने पधारे विशाल जनसमूह ने जिस स्नेह भाव से स्वागत-सत्कार किया उसके लिए सभी का कोटिशः धन्यवाद।'













Click it and Unblock the Notifications