Rajasthan News: वसुंधरा राजे ने मणिपुर को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा, ट्वीट कर दी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मणिपुर की घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने में केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा कि 'मणिपुर में जो हुआ, वह अक्षम्य है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रयास कर रही है। इन प्रयासों से जल्दी ही शांति का सूरज उगेगा, मणिपुर फिर एक बार नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा।'













Click it and Unblock the Notifications