Rajasthan News: भारतीय लोक कला मण्डल उदयपुर में होंगे विभिन्न कार्य, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार प्रदेश की लोक कलाओं को बढ़ावा देने के साथ ही इन कलाओं के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं के हित में निरन्तर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय लोक कला मण्डल, उदयपुर में विभिन्न उन्नयन कार्यों के लिए 16.26 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
लोककलाओं को प्रोत्साहन और संरक्षण मिलेगा
प्रस्ताव के अनुसार भारतीय लोक कलामण्डल में कठपुतली थिएटर, मुख्य भवन में सिविल वर्क, इन्टीरियर वर्क, एलिवेटर निर्माण आदि कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों हेतु 8 करोड़ रुपए नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर तथा शेष 8.26 करोड़ रुपए पर्यटन विकास कोष से खर्च किए जाएंगे। सीएम गहलोत की इस मंजूरी से भारतीय लोक कला मण्डल में सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही प्रदेश की लोककलाओं को प्रोत्साहित करने तथा इनके संरक्षण में सहायता मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।













Click it and Unblock the Notifications