Rajasthan News: 100 आयुष चिकित्सालयों और औषधालयों में मिलेगी यूनानी चिकित्सा, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी

राज्य सरकार परम्परागत चिकित्सा प्रणालियों के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। सीएम गहलोत ने 100 आयुष चिकित्सालयों और औषधालयों में यूनानी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

ashok gehlot

Rajasthan News: राजस्थान में गहलोत सरकार द्वारा प्रदेश में परम्परागत चिकित्सा प्रणालियों के विकास एवं विस्तार के लिए निरन्तर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 100 आयुष चिकित्सालयों और औषधालयों में यूनानी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साथ ही इन सुविधाओं के संचालन के लिए कुल 200 पदों के सृजन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है। इन 100 आयुष चिकित्सालयों और औषधालयों में यूनानी चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक में यूनानी चिकित्साधिकारी तथा यूनानी कनिष्ठ नर्स और कम्पाउण्डर के एक-एक पद का सृजन किया जाएगा। इनके लिए 20 लाख रुपए लागत से आवश्यक फर्नीचर एवं उपकरणों की खरीद भी की जाएगी। गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश में परम्परागत चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा मिलेगा। जयपुर में 18, जोधपुर में 16, भरतपुर में 8, सीकर में 6, अजमेर व सवाईमाधोपुर में 5-5, उदयपुर, दौसा व झुंझुनूं में 4-4, नागौर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा व चूरू में 3-3, कोटा, जालौर, जैसलमेर व राजसमंद में 2-2, अलवर, बीकानेर, बूंदी, धौलपुर, हनुमानगढ़, करौली, पाली, प्रतापगढ़, श्रीगंगानगर व टोंक में 1-1 आयुष चिकित्सालय और औषधालय में यूनानी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में 100 आयुष चिकित्सालयों और औषधालयों में यूनानी चिकित्सा उपलब्ध कराने की घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+