Rajasthan News: जलदेवजी माताजी मंदिर में होंगे पर्यटन विकास के कार्य, सीएम गहलोत ने दी 10 करोड़ की मंजूरी
प्रदेश के नाथद्वारा के रेलमगरा स्थित जलदेवजी माताजी मंदिर सांसेरा में पर्यटन विकास के कार्य कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 10 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को स्वीकृति दी है।

Rajasthan News: राजस्थान के नाथद्वारा के रेलमगरा स्थित जलदेवजी माताजी मंदिर सांसेरा में पर्यटन विकास के कार्य कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 10 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी दी है। स्वीकृत राशि से मंदिर क्षेत्र में भोजनशाला, रसोईघर, सीमेंट कॉन्क्रीट पेवमेंट, पेनोरमा, पार्किंग एरिया, पाथ-वे, सैंड स्टोन छतरी, प्रवेश द्वार, सभागार का निर्माण, विद्युतीकरण के कार्य सहित अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। सीएम गहलोत के इस फैसले से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता हो सकेगी तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications