Rajasthan News: बीजेपी में संगठन महामंत्री पद को लेकर संशय की स्थिति, जानिए क्यों नहीं जा रहे चंद्रशेखर
Rajasthan News: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी में संगठन महामंत्री के पद को लेकर संशय की स्थिति बन गई है। बीजेपी में अभी चंद्रशेखर राजस्थान के संगठन महामंत्री हैं। पार्टी ने पिछले दिनों उन्हें तेलंगाना भेज दिया है। लेकिन शायद चंद्रशेखर तेलंगाना जाने के इच्छुक नहीं है। ऐसे में अभी भी जयपुर में ही संगठन महामंत्री के तौर पर कार्य कर रहे हैं। पार्टी ने राजस्थान में अभी नया संगठन महामंत्री भी नियुक्त नहीं किया है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं में संगठन महामंत्री को लेकर संशय की स्थिति बन गई है।
पार्टी ने बनाया तेलंगाना का संगठन महामंत्री
चंद्रशेखर पिछले 6 साल से राजस्थान में भाजपा में बतौर संगठन महामंत्री कार्य कर रहे है। राजस्थान की विधानसभा चुनाव में उन्होंने चाणक्य की भूमिका निभाते हुए पार्टी को बहुमत से जिताया। अब राजस्थान में भाजपा की सरकार है। राजस्थान में भजनलाल शर्मा की सरकार बनाने में भी चंद्रशेखर अहम भूमिका में सामने आए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वे राजस्थान से जाने के इच्छुक नहीं है।

संघ चाहता है राजस्थान का ही संगठन महामंत्री
पार्टी द्वारा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को तेलंगाना भेजे जाने के बाद अब राजस्थान में संगठन महामंत्री कौन होगा। इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा है कि भाजपा मध्य प्रदेश से हितानंद शर्मा को राजस्थान में संगठन महामंत्री नियुक्त कर सकती है। इसी बीच आरएसएस ने पार्टी के समक्ष मांग रखी है कि राजस्थान में प्रदेश के ही किसी नेता को संगठन महामंत्री बनाया जाए। संघ इस पर नागपुर में मार्च में होने वाली प्रतिनिधि महासभा में फैसला लेगा। तब तक चंद्रशेखर राजस्थान में बने रहेंगे। राजनीति के जानकारों की माने तो सियासी गलियारों में चंद्रशेखर के राजस्थान नहीं छोड़ने की चर्चा है।












Click it and Unblock the Notifications