Rajasthan News: राजेंद्र गुढ़ा की बर्खास्तगी से गरमाई प्रदेश की सियासत, गहलोत सरकार पर भाजपा हुई हमलावर
Rajasthan News: राजस्थान में ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के मंत्री पद से बर्खास्तगी के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। गुढ़ा को मंत्री पद से हटाए जाने पर भाजपा गहलोत सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि मंत्री का बर्खास्त होना यह दर्शाता है कि चुनाव के समय अशोक गहलोत स्वयं मान चुके हैं कि उनकी सरकार जाने वाली है। उन्होंने तो सच कहा कि राजस्थान में महिलाओं पर उत्पीड़न हो रहा है। अपनी नाकामियों पर काम नहीं करना है। प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था, जंगलराज ठीक नहीं करना है। सच बोलने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई करना। यह साफ संकेत है कि गहलोत सरकार जा रही है। गुढ़ा की बर्खास्तगी को लेकर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और केंद्रीय गृहमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी गहलोत सरकार पर हमला बोला है। आपको बता दें कि विधानसभा में प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले में बयान देने के बाद गहलोत सरकार के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
भाजपा ने गहलोत सरकार पर बोला हमला
राजेंद्र गुढ़ा के मामले में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला है। राठौड़ ने कहा कि राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने अपनी बात विधानसभा में रखी कि महिला दुष्कर्म राजस्थान की सरकार को शर्मसार करता है। उसके बाद उन्हें बर्खास्त किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नाराजगी इस बात पर है कि राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने कैसे कह दिया कि महिला दुष्कर्म में राजस्थान एक नंबर पर है। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी गहलोत सरकार को घेरा है। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ट्वीट कर लिखा कि मुख्यमंत्री में सच स्वीकार करने की हिम्मत नहीं है। जब उनके मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में सच्चाई बताई, तो गहलोत जी को इतना बुरा लगा कि उन्होंने उन्हें पद से हटा दिया।

गुढ़ा ने लगाया महिला सुरक्षा में विफल होने का आरोप
गहलोत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने विधानसभा में शुक्रवार को न्यूनतम आय गारंटी बिल पर बहस के दौरान अपनी ही सरकार पर महिला सुरक्षा में विफल होने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में इस बात में सच्चाई है कि हम महिलाओं की सुरक्षा में विफल हो गए हैं। राजस्थान में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। ऐसे में हमें मणिपुर की बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। गुढ़ा के इस बयान के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त करने की सिफारिश की थी। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सिफारिश मंजूर करते हुए राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है।
देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications