Rajasthan News: राजस्थान उच्च न्यायालय में तकनीकी संवर्ग का होगा पुनर्गठन, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान उच्च न्यायालय में तकनीकी संवर्ग के पदों का पुनर्गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
इन नवीन पदों का होगा सृजन
प्रस्ताव के अनुसार 76 नवीन पदों का सृजन किया जाएगा। इन पदों में एनालिस्ट कम प्रोग्रामर के 2, सीनियर सिस्टम ऑफिसर के 5, सिस्टम ऑफिसर के 16 तथा सिस्टम असिस्टेंट के 53 पद शामिल हैं। सीएम गहलोत के इस निर्णय से राजस्थान उच्च न्यायालय के संस्थापन शाखा में होने वाली तकनीकी समस्याओं का समयबद्ध रूप से समाधान किया जा सकेगा तथा रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

देखिए राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की पूरी सूची
https://hindi.oneindia.com/list-of-chief-ministers-of-rajasthan/












Click it and Unblock the Notifications