Rajasthan News : कुशवाह समाज और गहलोत सरकार के बीच हुई वार्ता, सीएम गहलोत का जताया आभार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ समित शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को शासन सचिवालय स्थित मंत्रालयिक भवन में माली सैनी और कुशवाह समाज की मांगो के संबध में बैठक आयोजित की गई।

Rajasthan News : राजस्थान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ समित शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को शासन सचिवालय स्थित मंत्रालयिक भवन में माली सैनी और कुशवाह आदि समाजों की विभिन्न मांगो के संबध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ शर्मा ने कुशवाह समाज के प्रतिनिधियों की मांगों पर उचित समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधियों द्वारा एकमत से लवकुश कल्याण बोर्ड के गठन, कुशवाहा समाज के बच्चों के लिए छात्रावास सुविधा जैसी मांगें रखी गई और इस संबंध में शासन सचिव को ज्ञापन भी सौंपा। शासन सचिव ने बताया कि कुशवाह समाज की पूर्व मांगों को मानते हुए राज्य सरकार द्वारा महात्मा ज्योतिराव फुले कल्याण बोर्ड का गठन और 19 अप्रैल को महात्मा ज्योतिराव फुले दिवस पर राजकीय अवकाश घोषित कर चुकी है। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विभिन्न अधिकारियों सहित प्रदेश भर के अलग-अलग क्षेत्रों से आए कुशवाह व अन्य समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।












Click it and Unblock the Notifications