Rajasthan News : स्टार प्रचारकों में पायलट का नाम नहीं होने पर सर्मथक विधायक ने दी प्रतिक्रिया, जानिए वजह
पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट के कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में नाम नहीं होने पर उनके समर्थक विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने कहा कि चाहे पायलट का नाम लिस्ट में हो या ना हो वह स्टार थे और रहेंगे।

Rajasthan News : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट के कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में नाम नहीं होने पर पायलट समर्थक विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने गुरुवार को कहा कि चाहे पायलट का नाम लिस्ट में हो या ना हो वह स्टार थे और रहेंगे।
हम पायलट के साथ खड़े हैं
सोलंकी ने आगे कहा कि इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता कि सचिन पायलट का नाम सूची में है या नहीं। इसके बावजूद वह एक स्टार थे और स्टार बने रहेंगे। हम उनकी वजह से चुनाव जीते हैं और हम उनके साथ खड़े हैं। आपको बता दें कांग्रेस पार्टी में बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी का नाम शामिल था। इस सूची में सचिन पायलट का नाम नहीं था।
एससी एसटी समुदाय कांग्रेस वोट बैंक का अहम हिस्सा
पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक सोलंकी ने कहा कि एससी एसटी समुदाय कांग्रेस वोट बैंक का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन अगर पार्टी उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो वह इस साल के अंत में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी। सोलंकी ने कहा कि एससी एसटी वोट बैंक कांग्रेस का मूल है। एससी एसटी समुदाय कांग्रेस के साथ रहना चाहते हैं। लेकिन यह तभी होगा। जब समाज के वास्तविक मुद्दों का समाधान हो जाता है। यदि मुद्दे को नजरअंदाज किया जाता है तो हमें अच्छे नतीजे नहीं मिल पाएंगे। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट की आवाज उठाने के बाद एससी एसटी समुदाय से 4 मंत्री बनाए गए। लेकिन मंत्री के पास खुद की कोई वास्तविक शक्ति नहीं है। ऐसे मंत्रियों का कोई फायदा नहीं है। अगर वह अपनी ताकत और शक्तियों का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications