Rajasthan News : मणिपुर से छात्रों की सुरक्षित वापसी का खर्च वहन करेगी राज्य सरकार, सीएम गहलोत ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मणिपुर में हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर राजस्थान के विद्यार्थियों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

ashok gehlot

Rajasthan News : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मणिपुर में हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर राजस्थान के विद्यार्थियों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में आने वाले विद्यार्थियों की वापसी का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। सीएम गहलोत ने बताया कि दिल्ली के प्रमुख आवासीय आयुक्त एवं राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त समन्वय कर विद्यार्थियों की वापसी सुनिश्चित कर रहे हैं। साथ ही मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा अधिकारियों से सम्पर्क कर लगातार निगरानी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में भी यूक्रेन से आए विद्यार्थियों एवं सूडान से आए राजस्थानियों की वापसी का खर्च वहन किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+