Rajasthan News : खेल मंत्री चांदना ने सीएम गहलोत को लिखा पत्र, पर्वतारोही की तलाश तेज करने का किया आग्रह

नेपाल में राजस्थान के अजमेर के पर्वतारोही अनुराग मालू पर्वतारोहण के दौरान लापता हो गए हैं। खेलमंत्री अशोक चांदना ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर तलाशी अभियान तेज करने का आग्रह किया है।

ashok chandna

Rajasthan News : नेपाल के माउंट अन्नपूर्णा से लापता पर्वतारोही अनुराग मालू को लेकर राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। मंत्री अशोक चांदना ने सीएम गहलोत को अनुरोध किया कि वह विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से संपर्क करें और तलाशी अभियान में तेजी लाएं।

6 हजार मीटर की ऊंचाई से दरार में नीचे गिरे मालू

अजमेर के पर्वतारोही अनुराग मालू नेपाल स्थित दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट अन्नपूर्णा से लापता हो गए हैं। खबर है कि वह 6 हजार मीटर की ऊंचाई से दरार में नीचे गिर गए। फिलहाल उनका कोई पता नहीं चल सका है। पर्वतारोही अभियान आयोजक अधिकारी मिंगमा शेरपा व उनके पिता ने घटना की पुष्टि की है। आपको बता दें पर्वतारोही अनुराग मालू अजमेर के किशनगढ़ के रहने वाले हैं। वे सोमवार सुबह से ही 10 से लापता हो गए। वह पहाड़ों के बीच दरार में गिरे हैं। मालू ने पिछले साल ही नेपाल स्थित माउंट अमा पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी। अनुराग कर्मवीर चक्र विजेता भी हैं। अनुराग सुबह कैम्प 3 से उतरते समय लापता हो गए।

ashok chandna

24 मार्च को किशनगढ़ से पर्वतारोहण के लिए निकले

किशनगढ़ के माया बाजार के पास निवासी अनुराग के पिता ओमप्रकाश मालू ने बताया और आज 24 मार्च को पर्वतारोहण के लिए रवाना हुए थे। किशनगढ़ से जयपुर और जयपुर से दिल्ली होते हुए हुए काठमांडू गए थे। इसके बाद उन्होंने पहाड़ चढ़ना शुरू किया। आपको बता दें अनुराग ने बीटेक किया है। वह युवाओं की काउंसलिंग की करते हैं। उनका छोटा भाई आशीष सीए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद अनुराग के भाई आशीष अपने कुछ परिचितों व रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। वहां अनुराग का पता लगाया जा रहा है। हेलीकॉप्टर से तलाशी अभियान भी शुरू किया है। लेकिन अभी तक पर्वतारोही अनुराग मालू का कोई पता नहीं चल सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+