Rajasthan News: तटरक्षक मेडल से अलंकृत सैनिकों को भी मिलेगा सुविधाओं का लाभ, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Rajasthan News: राजस्थान में अब तटरक्षक मेडल से अलंकृत सैनिकों को भी राजस्थान शौर्य पुरस्कार नियम 1966 के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा देय सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में आवश्यक स्वीकृति प्रदान की है।
सीएम गहलोत ने बजट में की थी घोषणा
प्रस्ताव के अनुसार राष्ट्रपति तटरक्षक मेडल धारकों को 6 लाख रुपए नकद एवं 25 बीघा सिंचित भूमि या भूमि के एवज में 25 लाख रुपए नकद दिए जाएंगे। इसी प्रकार तटरक्षक मेडल धारकों को 30 हजार रुपए नकद एवं 25 बीघा सिंचित भूमि या भूमि के एवज में 25 लाख रुपए नकद राशि दी जाएगी। पदक धारकों को ये लाभ 26 जनवरी 1990 से देय होंगे। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की थी।













Click it and Unblock the Notifications