Rajasthan News: राजस्थान में आप पार्टी की 21 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने ताल ठोक दी है। आप पार्टी ने 21 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। इससे पहले पार्टी ने पहली सूची में 23 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था। पार्टी अब तक 44 प्रत्याशियों को टिकट दे चुकी है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में सभी 200 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का दावा किया था।

किसको कहां से मिला टिकट

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में बीकानेर वेस्ट से मनीष शर्मा, रतनगढ़ से डॉक्टर संजू बाला, सीकर से झाबर सिंह खींचर, शाहपुरा से रामेश्वर प्रसाद सैनी, चौमू से हेमंत कुमार कुमावत, सिविल लाइन से अर्चित गुप्ता, बस्सी से रामेश्वर प्रसाद जंड, बहरोड से हरदान सिंह गुर्जर, रामगढ़ से विश्वेंद्र सिंह, नदबई से रोहिताश चतुर्वेदी, करौली से हिना फिरोज बेग, सवाई माधोपुर से मुकेश भूप्रेमी, खंडार से मनफूल बैरवा, मारवाड़ जंक्शन से नरपत सिंह, बाली से लाल सिंह, जोधपुर से रोहित जोशी, सांचौर से रामलाल बिश्नोई, शाहपुरा से पूरणमल खटीक, पीपल्दा से दिलीप कुमार मीणा, छबड़ा से आरपी मीणा और खानपुर से दीपेश सोनी को चुनाव मैदान में उतारा है।

arvind kejriwal

पहली सूची में 23 दावेदारों को मिला मौका

इससे पहले आम आदमी पार्टी की पहली सूची में 23 दावेदारों को बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी ने राजस्थान में सभी 200 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था। इसके बाद पार्टी अब तक दो सूची जारी कर 44 प्रत्याशियों को टिकट दे चुकी है। आपको बता दें राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे। प्रदेश में कांग्रेस ने तीन सूची और भाजपा ने दो सूची जारी कर विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+